कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी व सरकारी अधिकारियों की कार्यशैली में सुधार के लिए आठ सूत्री नियमों को अपनाकर दिसंबर 2012 मेंखर्च बचाने का अभियान शुरू किया था।
सीपीसी सेंट्रल कमिशन फॉर डिसिप्लीन इंस्पेक्शन (सीसीडीआई) के मुताबिक, बीते तीन वर्षो के दौरान उल्लंघन के 104,934 मामलों में सात प्रांतीय व मंत्री स्तरीय अधिकारी भी शामिल हैं। कुल मामलों का लगभग पांचवां हिस्सा निजी कार्यो के लिए सरकारी वाहनों का इस्तेमाल से संबंधित मामला है।
सीसीडीआई के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2013 के दौरान 30,420 मामलों में 24,521 अधिकारी शामिल थे। वहीं साल 2014 के दौरान, 53,085 मामलों में कुल 71,748 लोगों की संलिप्तता सामने आई।
इस साल जनवरी से लेकर नवंबर तक खर्च में कमी को लेकर नियमों के उल्लंघन में 27,328 मामले सामने आए और 36,699 अधिकारियों को दंडित किया गया।
dharmpath.com dharmpath