नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह धुंध रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह में हल्की धुंध रह सकती है। दिन में आसमान साफ रहेगा।”
दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 84 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
राजधानी दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 11.2 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath