मप्र में हवाओं ने ठंड बढ़ाई

भोपाल, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर चल रही हवाओं ने शुक्रवार को तापमान में गिरावट लाने के साथ ठंड बढ़ा दी। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

बीते 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, रीवा और सागर संभागों में बौछारें पड़ी हैं, जिससे ठंड का असर बढ़ा है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान रीवा व सागर संभाग के अलावा शहडोल, उमरिया, कटनी तथा जबलपुर में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।

भोपाल का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री, इंदौर का 12.4 डिग्री, ग्वालियर का 11.3 डिग्री और जबलपुर का 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले गुरुवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री, इंदौर का 26.6 डिग्री, ग्वालियर का 25.5 डिग्री और जबलपुर का 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493