दिल्ली टेस्ट : रहाणे का शतक, भारत के भोजनकाल तक 8 विकेट पर 326 रन

नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। अजिंक्य रहाणे के करियर के पांचवें शतक की बदौलत भारतीय टीम ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर जारी चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 326 रन बना लिए हैं।

रविचंद्रन अश्विन 53 और उमेश यादव पांच रनों पर नाबाद हैं। अपने करियर का छठा अर्धशतक लगाने वाले अश्विन ने 121 गेंदों का सामना कर छह चौके और एक छक्का लगाया है। वह उमेश के साथ नौवें विकेट के लिए 30 रन जोड़ चुके हैं।

भारत ने अब तक 113 ओवरों का सामना किया है। भारत के 300 रन 105.5 ओवरों में पूरे हुए। भारत ने दूसरे दिन पहले सत्र में 29 ओवरों का सामना कर 95 रन बनाए और एक विकेट गंवाया। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट पर 231 रन बनाए थे।

पहले दिन स्टम्प्स तक रहाणे 89 और अश्विन 6 रनों पर नाबाद लौटे थे। दूसरे दिन दोनो ने 98 रनों की साझेदारी निभाई। यह इस सीरीज की अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है।

इसी साझेदारी के दौरान रहाणे ने देश में अपना पहला और करियर का पांचवां शतक पूरा किया। रहाणे ने अब तक भारत में सात पारियां खेली हैं। बीती छह पारियों में उनका सर्वोच्च योग 15 रन था।

रहाणे ने 180 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। उनका विकेट 296 के कुल योग पर गिरा। 215 गेंदों का सामना कर 11 चौके और चार छक्के लगाने वाले रहाणे को इमरान ताहिर ने आउट किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493