बिहार का विकास दर बढ़ा है : रामनाथ कोविंद

पटना, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले वर्षो में बहुत कुछ हासिल हुआ है और बहुत कुछ हासिल किया जाना है। उन्होंने नीतीश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षो में बिहार का विकास दर बढ़ा है।

कोविन्द ने बिहार की 16वीं विधानसभा में नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि यह सरकार न्याय के साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगी।

नीतीश सरकार की प्राथमिकता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार सरकार की प्राथमिकताएं हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बहुआयामी रणनीति के तहत नए विद्यालय खोले गए तथा शिक्षकों की बहाली की गई। कृषि के क्षेत्र में इंद्रधनुषी क्रांति के तहत अनाज, दलहन, तेलहन, मधु, दूध, मांस के उत्पादन को बढावा देने के लिए काम किए जा रहे हैं।

सरकार की भविष्य की योजनाओं का जिक्र करते हुए राज्यपाल ने कहा कि समृद्ध और विकसित बिहार बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना सभी घरों में स्वच्छ जलापूर्ति और शौचालयों का निर्माण कराना है।

उन्होंने कहा कि बिजली की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। बिहार में बिजली का उत्पादन 700 मेगावट से 3,400 मेगावाट तक पहुंच गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493