सलमान की जीवनी जारी होगी 50वें जन्मदिन पर

मुंबई, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की जीवनी 27 दिसंबर को उनके जन्मदिन की 50वीं सालगिरह पर जारी होगी।

एक बयान में कहा गया कि ‘बींग सलमान’ नामक जीवनी के लेखक जासिम खान हैं और इसमें अभिनेता के व्यक्तिगत जीवन और पारिवार के बारे में बताया गया है।

सलमान अभिनीत ‘दबंग’, ‘एक था टाइगर’ और ‘किक’ जैसी फिल्मों ने 100 करोड़ रुपये की कमाई का स्तर पार किया है और इस साल उनकी ‘प्रेम रतन धन पायो’ ने भी 200 करोड़ से अधिक की कमाई की।

सलमान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ ने देशभर में 300 करोड़ रुपये कमाए।

प्रतिष्ठित पटकथा लेखक सलीम खान के बेटे सलमान एक गैर-लाभकारी धर्मार्थ संगठन ‘बीइंग ह्यूमन’ भी चलाते हैं। वर्षो पहले उनकी कार से कुचलकर सड़क किनारे सोते एक गरीब की मौत हो गई थी। उन पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा चल रहा है। वह जमानत पाकर मनोरंजन जगत में बने हुए हैं।

देश के इतिहास में पहली बार एक अदालत ने दोषी करार देने के बाद ढाई घंटे के अंदर सलमान को जमानत दे दी। उस दिन एक गरीब की मौत को भूलकर सलमान के प्रशंसक खूब झूमे-नाचे थे।

सलमान का जीवन काफी विवादों से भरा रहा है और इस किताब में उनके व्यक्तिगत जीवन और उसमें रहे विवादों पर प्रकाश डाला गया है, जिसमें काला हिरन शिकार और हिट एंड रन केस जैसे मामले शामिल हैं।

इसके साथ ही इस किताब में उनसे जुड़े कुछ अनसुने और अनजाने तथ्यों को भी साझा किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493