तमिलनाडु सचिवालय में कम उपस्थिति

चेन्नई, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। राज्य सचिवालय में शुक्रवार को उपस्थिति काफी कम रही। बाढ़ के कारण परिवहन के अभाव के कारण कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुच पाए।

राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट भी काम नहीं कर रही है।

एक कर्मचारी ने आईएएनएस से कहा, “आमतौर पर सचिवालय में सप्ताह के सभी कार्यदिवस में काफी गहमागहमी रहती है। लेकिन आज सचिवालय में शनिवार जैसी शांति है।”

अधिकारिक वेबसाइट ‘डब्लू डब्लू डब्लू डॉट गोव डॉट इन’ काम नहीं कर रही है।

चेन्नई और तीन अन्य जिलों में लगभग 100 साल के दौरान अबतक की सबसे भयानक बारिश और बाढ़ की स्थिति पैदा हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493