स्कूल बस ने किशोरी को रौंदा

फरीदाबाद, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। एक स्कूल बस शुक्रवार को एक 9वीं कक्षा की छात्रा को कुचलने के बाद अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में बस में बैठे दर्जन भर छात्र घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि हादसा तिगांव के पास एक पुलिया पर हुआ, जब बस चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और शांति शिक्षा निकेतन तिगांव की 15 साल की काजल को कुचल दिया, जो अपने स्कूल जा रही थी।

चालक घटनास्थल से फरार हो गया। बस में लगभग 50 स्कूली विद्यार्थी सवार थे।

काजल का भतीजा, विशाल (9) बस के अंदर था, उसने अपने परिजनों को काजल की मौत की सूचना दी।

पुलिस अधिकारी राजदीप मोर ने आईएएनएस को बताया, “घटना के कुछ घंटों बाद शव बरामद किया गया, इसके बाद घटनास्थल से बस को हटाया गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493