बिहार में हल्के बादल

पटना, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। तापमान का लुढकना भी जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों में राज्य में मौसम साफ रहने तथा तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री, गया का 15.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से कम रहने की संभावना है।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री, गया का 28.1 डिग्री तथा पूर्णिया का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493