Monday , 20 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » विश्व » स्पेन में आईएस से जुड़े 2 और लोग गिरफ्तार

स्पेन में आईएस से जुड़े 2 और लोग गिरफ्तार

मैड्रिड 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्पेन के आंतरिक मामलों के मंत्री जॉर्ज फर्नाडीस डियाज ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की कि आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से संबंध रखने वाले दो और लोगों को हिरासत में लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जिहादी बनने की इच्छा रखने वाले लोगों के खिलाफ यह दिसंबर में दूसरा अभियान है। सीरिया जाने की तैयारी करने वाले एक शख्स को पामपलोना में गिरफ्तार किया गया था।

यह गिरफ्तारी उत्तरी स्पेन के गिपुजको के बास्क प्रांत में हुई। इसी जेल में दोनों शख्स छोटे-मोटे अपराधों के लिए अपनी सजा काट रहे थे।

हिरासत में लिए गए दोनों शख्स में से एक 24 वर्षीय मोरक्को का नागरिक है, जबकि दूसरा 32 वर्षीय बास्क निवासी है। आंतरिक मंत्रालय ने जांच जारी रहने की वजह से आगे भी गिरफ्तारियों से इंकार नहीं किया है।

स्पेन में आईएस से जुड़े 2 और लोग गिरफ्तार Reviewed by on . मैड्रिड 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्पेन के आंतरिक मामलों के मंत्री जॉर्ज फर्नाडीस डियाज ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की कि आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से मैड्रिड 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्पेन के आंतरिक मामलों के मंत्री जॉर्ज फर्नाडीस डियाज ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की कि आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से Rating:
scroll to top