बैडमिंटन : इंडोनेशिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे श्रीकांत

मलांग (इंडोनेशिया), 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत के शीर्ष पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत शनिवार को 120,000 डॉलर इनामी राशि वाले इंडोनेशिया मास्टर्स ग्रांप्री. गोल्ड के फाइनल में पहुंच गए।

गेदुंग ग्राहा काक्रावाला स्टेडियम में शीर्ष वरीय श्रीकांत ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया के गिंटिंग एंथनी को 21-13, 21-9 से हराया।

श्रीकांत को खिताबी मुकाबले में प्रवेश करने में मात्र 37 मिनट लगे।

फाइनल मुकाबले में अब श्रीकांत को फिर से किसी इंडोनेशियाई खिलाड़ी से ही भिड़ना होगा। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में विष्णु युली प्रासेत्यो और उनके हमवतन दूसरे वरीय टॉमी सुगियार्तो आमने-सामने हैं, जिसमें से विजेता श्रीकांत के खिलाफ खिताबी मैच खेलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493