रजनीकांत पर फिल्म बनाना मुश्किल : साजिद

मुंबई, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक साजिद खान का कहना है कि सुपरस्टार रजनीकांत पर फिल्म बनना काफी मुश्किल है और इसके लिए उन्हें 300 करोड़ रुपये की जरूरत होगी।

साजिद ने कहा, “हम फिल्म नहीं बना सकते, लेकिन अगर हम इसे बनाना चाहें तो क्यों नहीं? यह महत्वकांक्षी फिल्म होगी। इसके लिए 300 करोड़ रुपये से लेकर 400 करोड़ रुपये तक के बजट की आवश्यकता होगी।”

उन्होंने कहा कि अगर उन पर सही ढंग से फिल्म बनाई जाए तो यह काफी मुश्किल होगा।

‘हे बेबी’ के निर्देशक का मानना है कि रजनीकांत पर फिल्म बनाने में काफी सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि उनके कई प्रशंसक हैं।

साजिद सुपरस्टार रजनीकांत के बड़े प्रशंसकों में से हैं। उन्होंने कहा, “बिल्कुल उनका सही चित्रण किया जाना चाहिए। यह मुश्किल है। रजनीकांत ऐसे अभिनेता हैं कि आप उनकी फिल्म देखने नहीं, बल्कि उन्हें देखने जाते हैं और फिल्म की कहानी उनके इर्द-गिर्द घूमती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493