रजनीकांत को कहा जा सकता है एशियाई सुपरस्टार : साजिद

मुंबई, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत पर आई किताब का विमोचन करने वाले निर्देशक साजिद खान ने कहा कि वह सुपरस्टार के सबसे बड़े प्रशंसकों में से एक हैं। इसके साथ उन्होंने दुनिया भर में क्षेत्रीय सिनेमा को लोकप्रिय बनाने के लिए रजनीकांत का प्रशंसा भी की।

‘हाउसफुल’ के निर्देशक ने यहां गुरुवार को ‘द वैरियर विदीन’ नामक किताब का विमोचन किया।

कार्यक्रम में साजिद खान ने कहा, “मैं रजनीकांत पर पुस्तक के विमोचन पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह शानदार किताब है। मैंने इस किताब के कुछ हिस्से पढ़े हैं और एक प्रशंसक की तरह मैं उनकी पूरी किताब पढ़ने को बेताब हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं उनका बड़ा और सच्चा प्रशंसक हूं। रजनीकांत ने सिनेमा को लोकप्रिय बनाया। वह जैकी चान की तरह हैं। रजनीकांत को एशियाई सुपरस्टार कहा जा सकता है।”

‘द वैरियर विदीन’ सुपरस्टार रजनीकांत की जिंदगी पर आधारित है, जो फिल्मों की दुनिया में रजनीकांत की यात्रा को दर्शता है।

साजिद खान के मुताबिक, भारतीय सिनेमा में अमिताभ बच्चन और रजनीकांत जैसी दो महान हस्तियों की तुलना समुद्र की गहराई मापने जैसा है, जो गहरा और विशाल है।

साजिद खान ने कहा कि भले ही वह रजनीकांत के बड़े प्रशंसक हैं, लेकिन वह अभिनेता कमल हासन का भी सम्मान करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493