नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार के फैसले का सोशल मीडिया पर मजाक बनाया जा रहा है।
नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार के फैसले का सोशल मीडिया पर मजाक बनाया जा रहा है।
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए फैसला किया है कि राजधानी में एक दिन सम संख्या और दूसरे दिन विषम संख्या वाली गाड़ियां चलेंगी। यह फैसला 1 जनवरी से लागू हो जाएगा, जिसे लेकर सरकार को चारों ओर से विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
सोशल साइट ट्विटर पर इस मुद्दे को नंबर तीन पर ट्रेंड किया गया है। इसके अलावा फेसबुक और मैसेजिंग एप पर भी सरकार के फैसले पर कार्टून और जोक बन रहे हैं।
एक युवती ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया है, “मैं 23 साल की हूं और सम संख्या वाली कार रखती हूं मुझे एक अच्छे वेतन और विषम संख्या की कार वाले लड़के की तलाश है।”
एक व्यक्ति ने ट्वीट किया है, आम आदमी पार्टी के विधायकों के वेतन में 400 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद वह सम और विषम संख्या वाली कारें खरीद कर हर रोज यात्रा कर सकेंगे।
सरकार के इस फैसले पर महिलाओं में काफी रोष देखने को मिल रहा है, महिलाओं ने सोशल मीडिया पर विरोध जताते हुए कहा है कि इससे उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है।
एक महिला ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है, “महिलाएं सार्वजनिक वाहनों की तुलना में अपनी कार में ज्यादा सुरक्षा महसूस करती हैं।”
सरकार के इस फैसले का हालांकि कुछ लोगों ने सोशल साइट्स पर समर्थन भी किया है।
एक व्यक्ति ने लिखा है, “यह शानदार विचार है, इसमें थोड़ा वक्त लगेगा लेकिन आखिर में दिल्ली को प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी। “
dharmpath.com dharmpath