उन्होंने कहा कि सीतापुर व लखनऊ में दो महिलाओं की हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए जाने की घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। महिलाओं के प्रति लगातार हिंसा हो रही है, सरकार गुंडे-माफियाओं पर नकेल कसने में नाकाम रही है।
चौहान ने कहा कि इससे पहले भी गौरी हत्याकांड में हुई दरिंदगी से पूरी राजधानी का दिल दहल गया था और फिर ऐसी ही घटना ने जनता के जख्म को ताजा कर दिया है। लगातार हो रहीं ऐसी घटनाओं से प्रदेश की महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
उन्होंने महिलाओं के साथ हो रहीं जघन्य घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सरकार से विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की मांग की।
dharmpath.com dharmpath