अपाहिज महिला का काइली के विवादित फोटोशूट को मुंहतोड़ जवाब

लॉस एंजेलिस, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। व्हीलचेयर वाले फोटोशूट की वजह से विवादों में घिरी टेलीविजन रियलिटी स्टार काइली जेनर को एक विकलांग महिला ने उनकी इस ‘हरकत’ के लिए आड़े हाथों लिया है।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, काइली(18) ने एक पत्रिका को दिए एक साक्षात्कार के लिए एक फोटोशूट करवाया था, जिसमें वह सुनहरी व्हीलचेयर में बदन दिखाऊ पोशाक पहने बैठी हुई हैं। अपाहिज महिला एरिन ने इस विवादित फोटोशूट से मिलती-जुलती अपनी एक फोटो साझा की और काइली को आड़े हाथों लिया।

एरिन ने डिजिटल प्लेटफॉर्म टंब्लर पर अपने फोटोशूट की एक तस्वीर अपलोड की और लिखा, “मैंने काइली जेनर के साक्षात्कार वाली कवर फोटो को अधिक प्रमाणिक या असली बनाने के लिए भरसक कोशिश की है। मैं वाकई अपाहिज और असल जिंदगी में व्हीलचेयर की मोहताज हूं।”

उन्होंने लिखा, “मैं बमुश्किल ही लोगों से नजर मिला पाती हूं..अगर व्हीलचेयर का मोहताज होना अब चलन बन गया है, तो जाहिर तौर पर मैं काइली के जन्म से पहले से इस चलन को शुरू करने वाली हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493