‘वजीर’ में अदिति को लेने के लिए सोचना नहीं पड़ा : चोपड़ा

मुंबई, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा का कहना है कि अपनी फिल्म ‘वजीर’ में अदिति राव हैदरी को लेने के लिए उन्हें ज्यादा नहीं सोचना पड़ा।

फिल्म के सह-निर्माता चोपड़ा ने कहा, “जब मैं फिल्म की कास्टिंग कर रहा था, तभी मैंने उसका (अदिति) नृत्य देखा था। मैंने अदिति को फिल्म में लेने के लिए सोचने पर केवल एक सेकंड लगाया। उसने बेहद अच्छा काम किया है।”

फिल्म के गीत ‘तेरे बिन’ फिल्म में फरहान और अदिति के किरदारों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री नजर आती है।

बिजॉय नाम्बियर निर्देशित फिल्म में अदिति ने एक नर्तकी का किरदार अदा किया है।

‘वजीर’ आठ जनवरी, 2016 को रिलीज की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493