चीन में प्राचीन मकबरे मिले

पुरातत्व विशेषज्ञों ने रविवार को बताया कि मकबरे लुओयांग शहर में मिले हैं, जिनकी संख्या 200 से अधिक है। आठ घोड़ों और रथ को रखने की जगह है, 30 से अधिक भस्म रखने की जगहें और 10 भट्टियां हैं। यह 2,00,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है।

मकबरों के पास हान राजवंश (202 ईसा पूर्व-220 ईस्वी) का प्राचीन शहर भी मिला है।

पुरातत्वविद मानते हैं कि इस जगह पर 2600 साल पहले कोई कबीला रहता था। यह इस क्षेत्र में रहने वाले कुछ ऐसे कबीलों में शामिल हैं, जिनके आव्रजन और समाप्त होने का रिकार्ड मौजूद है।

विशेषज्ञ मध्य चीन से अल्पसंख्यकों के आव्रजन के इतिहास की जानकारी हासिल करने के लिए इस कबीले का अध्ययन करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493