गिरफ्तार होंगे इक्वाडोर फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष

क्विटो, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। इक्वाडोर ने अपने फुटबाल महासंघ (एफईएफ) के अध्यक्ष लुइस चिरिबोगा की गिरफ्तारी के आदेश दे दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि लुइस पर फीफा में हुए व्यापक भ्रष्टाचार के मामलों में संलिप्तता का आरोप है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चिरिबोगा के बैंक खातों और एफईएफ कार्यालयों की जांच के बाद इक्वाडोर फुटबाल महासंघ ने अपने अध्यक्ष को 90 दिनों के लिए निलंबित कर दिया था।

चिरिबोगा के निलंबन के बाद एफईएफ के उपाध्यक्ष लुइस विलासिस अध्यक्ष पद का र्कायभार सौंपा गया।

अमेरिका के अटॉर्नी जनरल लोरेटा लिंच ने फीफा में करोड़ों के भ्रष्टाचार घोटाला मामले में लैटिन अमेरिका में पूर्व और वर्तमान फुटबॉल अधिकारियों सहित कुल 16 नामों की सूची बनाई है। इस सूची में चिरिबोगा का नाम भी शामिल है।

इक्वाडोर के अटॉर्नी जनरल गालो चिरिबोगा ने कहा कि लिंच के कार्यालय से मिली जानकारी को एफईएफ अधिकारियों पर हो रही जांच में जोड़ दिया गया है।

गालो ने कहा,”यह घटनाएं इक्वाडोर में हुई और इसीलिए, इक्वाडोर के न्याय विभाग और राष्ट्रीय अटॉर्नी जनरल कार्यालय को ही इन मामलों पर जांच करने के पूरे संवैधानिक अधिकार हैं।”

इस बीच, चिरिबोगा के वकील का कहना है कि उनके पास अपने मुवक्किल को बेगुनाह साबित करने के सबूत हैं और समय आने पर इन सबूतों को सबके सामने पेश करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493