पेंग लियुआन इस समय शी जिनपिग के साथ दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं। शी चीन-अफ्रीका सहयोग फोरम सम्मेलन में हिस्सा लेने यहां पहुंचे हैं।
पेंग ने कहा कि चीन एड्स के खिलाफ लड़ाई में अफ्रीकी देशों को लगातार सहयोग देगा। चीन अफ्रीका में एड्स की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और संयुक्त राष्ट्र के एचआईवी एवं एड्स कार्यक्रम (यूएनएआईडीएस) का समर्थन करता है।
यूएनएआईडीएस के कार्यकारी निदेशक मिशल सिडीबे और डब्ल्यूएचओ की महानिदेशक मार्गरेट चान ने कहा कि पेंग ने अफ्रीका-चीन साझेदारी कार्यक्रम को संबोधित किया। आयोजन में 10 अफ्रीकी देशों की प्रथम महिलाओं ने हिस्सा लिया।
dharmpath.com dharmpath