बीजिंग में धुंध की मार, स्कूलों में आउटडोर गतिविधियां रद्द होंगी

बीजिंग के शिक्षा आयोग ने रविवार को बताया कि प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों, किंडरगार्टन एवं पाठ्येतर प्रशिक्षण स्कूलों को अलर्ट के दौरान सोमवार से बुधवार तक अपनी सभी आउटडोर गतिविधियां रद्द कर देनी चाहिए।

जिला स्तरीय शिक्षा आयोग द्वारा अनुमोदित कक्षाओं की गतिविधियों को समायोजित किया जा सकता है।

बीजिंग सरकार ने राज्य में धुंध को देखते हुए नारंगी स्तर का अलर्ट जारी किया है, जो दूसरा उच्चस्तरीय स्तर है। नारंगी स्तर का अलर्ट जारी करने से अभिप्राय यह है कि निर्माणाधीन स्थलों को धूल बढ़ाने वाली गतिविधियों पर लगाम लगानी होगी, जबकि इस दौरान बुजुर्गो और बच्चों को घर के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है।

बीजिंग के शिक्षा आयोग के मुताबिक, कुछ स्कूलों ने छात्रों को घर से पढ़ने या फिर स्कूल आकर पढ़ने का विकल्प दिया है, जबकि बीजिंग डिजिटल स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493