लंदन में चाकू से हमला आतंकवादी घटना

पुलिस को शनिवार शाम कॉल करके कहा गया कि लेटोनस्टोन भूमिगत स्टेशन पर एक हथियारबंद व्यक्ति ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया।

इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और अभी वह हिरासत में है।

खबरों के मुताबिक, हमलावर एक राहगीर को चाकू मारने के बाद चिल्ला रहा था ‘यह सीरिया के लिए है।’

घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

एमईटी के आतंकवाद रोधी कमांड की अगुवाई कर रहे कमांडर रिचर्ड वाल्टन ने कहा, “हम इस गतिविधि को आतंकवादी घटना मान रहे हैं। मैं लोगों से शांत लेकिन सतर्क रहने का आग्रह करता हूं।”

वॉल्टन ने कहा, “आतंकवाद से गंभीर खतरा बना हुआ है। इसका अर्थ यह है कि आतंकवादी हमले की संभावना काफी ज्यादा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493