अमेरिकी टूर्नामेंट में फेल्प्स ने जीता तीसरा स्वर्ण पदक

वाशिंगटन, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिग्गज अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने किग एक्वाटिक सेंटर में आयोजित अमेरिका के शीतकालीन तैराकी चैम्पियनशिप की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया।

चैम्पियनशिप में फेल्प्स का यह तीसरा स्वर्ण पदक है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक शानिवार को फेल्प्स ने एक मिनट 56.11 सेकेंड समय निकालते हुए 200 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण हासिल किया। हालांकि वह 2009 में स्थापित अपने ही विश्व रिकॉर्ड एक मिनट 51.51 सेकेंड के आस-पास भी नजर नहीं आए।

फेल्प्स ने शुक्रवार को 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा का और गुरुवार को 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले स्पर्धा में भी जीत हासिल की थी।

18 बार ओलम्पिक चैम्पियन रहे फेल्प्स अगले वर्ष ब्राजीलियाई शहर रियो डे जनेरियो की मेजबानी में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493