सीएएएम के उप महासचिव शू यान्हुआ ने कहा कि दुनियाभर में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री का आंकड़ा छह लाख तक पहुंच जाएगा और अमेरिका में इसकी बिक्री 1,80,000 रह सकती है।
शू ने रविवार को कहा कि चीन ने इलेक्ट्रिक वाहनों के मामले में तेजी से विकास किया है, लेकिन इस उद्योग के टिकाऊ विकास के लिए संख्या से अधिक गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
सब्सिडी और कर छूट जैसी सरकारी की अन्य सहायक नीतियों के कारण चीन के नवीन ऊर्जा वाहन उद्योग में गत दो साल में विस्फोटक गति से वृद्धि दर्ज की गई है।
सीएएएम के आंकड़े के मुताबिक, इस साल के प्रथम 10 महीने में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री चीन में साल-दर-साल आधार पर 290 फीसदी बढ़कर 1,71,145 रही।
dharmpath.com dharmpath