बैडमिंटन : इंडोनेशिया मास्टर्स के फाइनल में हारे श्रीकांत (लीड-1)

मालांग (इंडोनेशिया), 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत के अग्रणी पुरुष बैडमिंटन स्टार किदाम्बी श्रीकांत रविवार को 120,000 डॉलर इनामी राशि वाले इंडोनेशिया मास्टर्स ग्रांप्री. गोल्ड टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल मुकाबले में हार गए।

शीर्ष वरीय श्रीकांत को इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो ने 17-21, 21-13, 24-22 से हराया। यह मैच 59 मिनट चला।

पहले गेम में दोनों ही खिलाड़ियों ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन भारतीय स्टार ने अच्छा खेल दिखाते हुए 13-9 से बढ़त बना ली थी।

सुगियार्तो ने फिर से मैच में वापसी करते हुए बराबरी कर ली। श्रीकांत भी रुके नहीं और उन्होंने छह अंक लेकर 19-13 से दोबारा बढ़त बना ली। श्रीकांत ने अच्छा खेल जारी रखा और पहला गेम 21-17 से अपने नाम कर लिया।

इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने पहला गेम गंवाने के बाद दूसरे सेट में बेहतरीन वापसी की और 21-13 से गेम जीत कर मैच को रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया।

मैच रोमांचक हो चुका था। दोनों खिलाड़ियों ने निर्णायक गेम की शुरुआत आक्रामक तरीके से की, लेकिन सुगियार्तो इस गेम में श्रीकांत पर भारी पड़े।

साथ ही सुगियार्तो को उनके समर्थकों का भी भरपूर साथ मिल रहा था जिससे उनका हौसला और बढ़ रहा था। वहीं श्रीकांत ने कुछ गलतियां भी कीं जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।

हालांकि श्रीकांत ने तीसरे निर्णायक गेम में दो बार बढ़त हासिल की लेकिन सुगियार्तो ने उन्हें ज्यादा आगे नहीं जाने दिया और तीसरा और अंतिम गेम 24-22 से अपने नाम कर मैच पर भी अपना कब्जा जमा लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493