मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा

भोपाल, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर सोमवार सुबह धूप खिली रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।

राज्य में उत्तर दिशा की ओर से आने वाली हवाओं से ठंड बढ़ गई है। तापमान में भी गिरावट आई है। सोमवार सुबह मौसम साफ रहा। खिली धूप ने सुबह सुहावनी बना दी। बीते 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। रीवा और रायसेन में न्यूनतम तापमान सबसे कम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

राजधानी भोपाल में सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, इंदौर में 11़.8 डिग्री, ग्वालियर में 11.1 डिग्री और जबलपुर में 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री, इंदौर में 31.1 डिग्री, ग्वालियर में 29.4 डिग्री और जबलपुर में 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493