गिगि हडिड के प्यार में पड़े जायन मलिक

लंदन, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी बॉय बैंड ‘वन डायरेक्शन’ के पूर्व सदस्य जायन मलिक अमेरिकी टॉप मॉडल गिगि हडिड के प्यार में पड़े हैं, लेकिन हडिड उनके साथ प्रेम को लेकर दुविधा में हैं।

वेबसाइट ‘फिमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया कि मलिक को पिछले कुछ सप्ताहों में हडिड के साथ कई बार डेट करते देखा गया है। मलिक हडिड के प्रेम में पड़े हैं, लेकिन हडिड इसे लेकर गंभीर नहीं हैं।

सूत्र ने पत्रिका ‘ग्रेजिया’ को बताया, “जायन गिगि पर फिदा हैं और उनके पीछे पड़े हैं। जायन को लगता है कि वह बेहद आकर्षक हैं और अमेरिका की एक टॉप मॉडल के साथ डेट करना उनके करियर को भी किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएगा।”

सूत्र ने कहा, “गिगि जायन के प्रेम को लेकर थोड़ी दुविधा में हैं। वह जायन की खराब छवि के बारे में जानती हैं और बेहद सावधानी से आगे बढ़ रही हैं। गिगि ने जायन के साथ अपनी डेट पर अपनी बहन को भी बुलाया था, ताकि वह शालीनता से व्यवहार करें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493