फ्रांस क्षेत्रीय चुनाव में दक्षिणपंथी नेशनल फ्रंट को बढ़त

पेरिस, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस के क्षेत्रीय चुनाव के प्रथम चरण में दक्षिणपंथी पार्टी नेशनल फ्रंट (एफएन) के उम्मीदवारों ने बढ़त बना ली है।

पार्टी 13 में से छह क्षेत्रों में पहले स्थान पर है, जो 2017 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिहाज से पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

एग्जिट पोल के मुताबिक, एफएन ने कंजर्वेटिव पार्टी को पीछे छोड़ते हुए 30 प्रतिशत तक मत जुटा लिए हैं। कंजर्वेटिव को 27.5 प्रतिशत मत मिले हैं।

राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद की सोशलिस्ट पार्टी अधिकांश परिषदों में कंजर्वेटिव और एफएन पार्टी से पीछे चल रही है।

सोशलिस्ट पार्टी को 22 से 23 प्रतिशत तक मत मिले हैं, जिसे पार्टी के लिए करारा झटका माना जा रहा है।

सत्तारूढ़ सोशलिस्ट पार्टी द्वारा आर्थिक संकटों और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर असंतुष्ट मतदाताओं को खुश करने में असफल रहने का लाभ नेशनल फ्रंट को मिला और उसने 2017 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए देश के राजनीतिक परिदृश्यों के पुनर्निर्माण और चुनौतियों को सुलझाने की दिशा पर ध्यान दिया।

एफएन का किसी भी क्षेत्रीय परिषद पर नियंत्रण नहीं रहा है, लेकिन एफएन ने इस दिशा में बड़ी जीत दर्ज की है। इसके नेता मैरिन ली पेन को फ्रांस के नोर्ड-पास-डे-कैलेस-पिकार्डि क्षेत्र में 41.9 प्रतिशत मत मिले हैं।

यदि नतीजों की पुष्टि हो जाती है तो एफएन के उम्मीदवार अगले रविवार को दूसरे दौर में बड़ी जीत हासिल कर लेंगे।

देश में लगभग 4.46 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493