दिल्ली टेस्ट : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 337 रनों से हराया

नई दिल्ली, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए चौथे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 337 रनों से हरा दिया है।

चार मैचों की सीरीज के अंतिम मैच के पांचवें दिन सोमवार को भारतीय गेंदबाजों ने 481 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बड़ी शिद्दत से ड्रॉ के लिए संघर्षरत दक्षिण अफ्रीकी की पारी 143 रनों पर समेट दी। मेहमान टीम ने कुल 143.1 ओवरों का सामना किया।

उसके लिए दूसरी पारी में अब्राहम डिविलियर्स ने 297 गेंदों का सामना करते हुए सबसे अधिक 43 रन बनाए। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने पांच विकेट लिए जबकि उमेश यादव ने तीन और रवींद्र जडेजा ने दो सफलता हासिल की।

इसके साथ भारत ने यह सीरीज 3-0 से जीत ली है। भारत ने मोहाली और नागपुर टेस्ट में भी जीत हासिल की थी। बेंगलुरू टेस्ट बारिश में धुल गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493