डेटिंग नहीं करना चाहतीं कैरी फिशर

लॉस एंजेलिस, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री डेजी रिडले ने कहा कि ‘स्टार वॉर्स एपिसोड सात : द फोर्स अवेकन्स’ में उनकी सह अभिनेत्री कैरी फिशर के प्रिंसेस लीया के किरदार ने फिशर के लिए डेटिंग को मुश्किल बना दिया है, क्योंकि वह पुरुषों को अपने साथ यानी पिं्रसेस लीया के साथ होने की संतुष्टि नहीं देना चाहती थीं।

वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रिडले ने पत्रिका टोटल फिल्म को बताया, “कैरी बेहतरीन हैं। जब मैं पहली बार उनसे मिली तब हमने साथ में डिनर किया।”

रिडले ने कहा, “फिशर ने डिनर के दौरान कहा कि किसी के साथ डेट करना मुश्किल है, क्योंकि वह किसी को भी राजकुमारी लीया के साथ होने की संतुष्टि नहीं देना चाहतीं। वह बेहद होशियार व मजेदार हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493