मुजफ्फरपुर। सद्गुरु सदाफल देव विहंगम संस्थान के तत्वावधान में रविवार को ब्रह्माचारी जय प्रकाश के नेतृत्व में रामबाग चौक में महायज्ञ का आयोजन किया गया। पुरोहित जय प्रकाश ने कहा कि यज्ञ मानव जीवन का श्रेष्ठ कर्म है। मानव के जीवन में आपसी प्रेम स्थापित करता है। प्रकृति में संतुलन लाता है, रोगों से निवृत्ति यज्ञोपचार द्वारा संभव है। देव नारायण राम ने कहा कि योग की संपूर्णता का नाम विहंगम योग है। हवन यज्ञ में विभिन्न प्रखंडों के सैकड़ो भक्तों ने भाग लिया।
dharmpath.com dharmpath