‘स्टार सिस्टम’ के समान अभिनय भी महत्वपूर्ण : शाहरुख

मुंबई, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि हिदी फिल्म जगत भले ही लोकप्रिय सितारों की वजह से चल रही हो, लेकिन अब दर्शक अपने लोकप्रिय सितारों को उनके प्रदर्शन के आधार पर चुनते हैं।

बॉलीवुड में ‘स्टार सिस्टम’ के महत्व पर पूछे जाने पर शाहरुख ने कहा, “अगर आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में सितारे न हों, तो कोई भी इसे नहीं देखेगा। इसलिए आपको इसके लिए फिल्मों में स्टार को लेना होता है कि लोग फिल्में देखने पहुंचें।”

अभिनेता ने कहा, “क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी एक सितारे हैं, लेकिन अगर वह अच्छा नहीं खेलेंगे, तो हर कोई उनकी आलोचना करेगा। इसलिए, प्रदर्शन बेहद जरूरी है। मुझे लगता है कि ‘स्टार सिस्टम’ महत्वपूर्ण है।”

इस साल शाहरुख 50 साल के हो गए हैं और उनकी फिल्म ‘दिलवाले’ 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है। वह इस उम्र में स्वयं को काफी भाग्यशाली महसूस करते हैं, क्योंकि वह इस उम्र में ऐसे रोमांटिक किरदार निभा रहे हैं, जो वह कभी 20 साल की उम्र में निभाया करते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493