मुंबई, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह सेट वेट के डियोडरेंट के विज्ञापन में नजर आएंगे।
मैरिको लिमिटेड की प्रमुख मार्केटिंग अधिकारी अनुराधा अग्रवाल ने एक बयान में कहा, “हम रणवीर सिंह के सेट वेट की हमारी डियोडरेंट रेंज का एंबेसडर बनने से खुश हैं। ब्रांड पसंद उपभोक्ताओं के बीच सबसे चर्चित स्टार होने के अलावा रणवीर ब्रांड के फलसफे ‘सदा सेक्सी रहो’ पर भी फिट बैठते हैं।”
उनका मानना है कि रणवीर अपने जुनून और अंदाज से लोगों के दिल में उतर जाते हैं।
सेट वेट के डियोड्रेंट्स का नया विज्ञापन अगले साल फरवरी में लांच होना है।
dharmpath.com dharmpath