शाजापुर, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल थाने के लॉकअप (बंदीगृह) में एक आरोपी ने अपनी ही कमीज को फांसी का फंदा बना लिया और उसमें लटक कर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शाजापुर के पुलिस अधीक्षक ए.के. शर्मा ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि कालापीपल थाना क्षेत्र के सुनील लोधी (34) की पत्नी चंदा बाई ने चार दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। चंदा के परिजनों द्वारा सुनील पर हत्या किए जाने के आरोप पर प्रकरण दर्ज कर उसे रविवार को गिरफ्तार किया गया था।
शर्मा ने आगे बताया कि सुनील ने रविवार की देर रात में अपनी कमीज को फांसी का फंदा बनाया और बंदीगृह के भीतर ही उससे लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
dharmpath.com dharmpath