बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर में जयपाल की बेटी शोभा (18) मनपसंद दूल्हे से शादी करने की जिद ठान दी, जबकि पिता बेटी के लिए अपनी पसंद का वर ढूंढ़ चुके थे। नाराज बेटी ने डाई पीकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो आनन-फानन उसे बिंदकी सीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन युवती ने उपचार करवाने से मना कर दिया।
काफी मान-मनौवल के बाद जब पिता ने उसके मनपसंद दूल्हे से शादी कराने की बात पर हामी भर दी, तब उसने उपचार करवाया।
dharmpath.com dharmpath