ऐलन रिचसन बने तीसरे बेटे के पिता

लॉस एंजेलिस, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘द हंगर गेम्स : कैचिंग फायर’ के अभिनेता ऐलन रिचसन और उनकी पत्नी कैथरीन के परिवार में एक नया सदस्य आ गया है।

एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, रिचसन के तीसरे बेटे का जन्म छह दिसंबर को हुआ।

रिचसन ने अपने नवजात बेटे का नाम एमोरी ट्रिस्टन रिचसन रखा है। इससे पहले दंपति के दो बेटे 3 वर्षीय कलेम और 18 महीने का ईडन भी हैं।

रिचसन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह बच्चे को बाहों में थामे हुए हैं।

तस्वीर के साथ रिचसन ने लिखा, “आप सभी को अंदाजा भी नहीं होगा कि मैं विवाहत हूं और दो बेटों का पिता हूं, लेकिन आज मेरी नजर में सबसे मजबूत व्यक्ति कैटरिचसन ने हमारे तीसरे बेटे को जन्म दिया, एमोरी ट्रिस्टन रिचसन।”

रिचसन ने कहा, “एमोरी केवल एक फुटबॉल खिलाड़ी या एक रैपर ही बन सकता है।”

रिचसन ने आगे लिखा, “एमोरी तुम्हें प्यार। दुनिया का अभिवादन करो, जिसे तुम्हारी तरह ही ज्यादा प्यार, मासूमियत और खुशी की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493