बेंगलुरु, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। कर्नाटक के लोकायुक्त (लोकपाल) न्यायमूर्ति वाई. भास्कर राव ने भ्रष्टाचार विरोधी संस्था से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को जारी आधिकारिक बयान से यह जानकारी प्राप्त हुई।
राजभवन से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, “राज्यपाल (वाजूभाई आर.वाला) ने भास्कर राव का इस्तीफा मंजूर कर लिया है, जो तत्काल भाव से लागू हो गया है।”
राव ने सोमवार को राजभवन में वाला को अपना इस्तीफा भेजा।
dharmpath.com dharmpath