20 किलोमीटर तक पीछा कर 4 बदमाशों को पकड़ा

गुड़गांव, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। पुलिस ने यहां चार बदमाशों को 20 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पशुओं की तस्करी सहित कई मामले दर्ज हैं।

हरियाणा के मेवात के रहने वाले इन चारों बदमाशों और पुलिस के बीच गोलिबारी भी हुई।

खुफिया सूचना मिलने के बाद अपराध शाखा की टीम ने मंगलवार तड़के बादशाहपुर के पास दो वाहनों को रोकने की कोशिश की।

पुलिस उपायुक्त बलबीर सिंह ने बताया कि वैन में सवार 10 बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई। इस पर बदमाश सोहना की तरफ भागे। पुलिस ने 20 किलोमीटर तक इनका पीछा किया। इनमें से चार को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली। छह बदमाश भागने में कामयाब रहे।

भागने के दौरान एक वैन पलट गई। इससे दो बदमाश घायल हो गए। घटना में दो पुलिस कर्मियों को भी मामूली रूप से चोट आई।

पुलिस के मुताबिक बदमाशों के पास से चार पिस्तौल बरामद हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493