तापी पाइपलाइन निर्माण अगले सप्ताह होगा शुरू

इस्लामाबाद, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। तुर्कमेनिस्तान-अफगानिस्तान-पाकिस्तान-भारत (तापी) गैस पाइपलाइन परियोजना पर 13 दिसंबर से तुर्कमेनिस्तान में काम शुरू होने जा रहा है। यह जानकारी मंगलवार को इंटरस्टेट गैस सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड (आईजीएसपी) के एक अधिकारी ने दी।

समाचार पत्र डॉन के मुताबिक, आईजीएसपी के प्रबंध निदेशक मोबिन सौलत ने कहा कि परियोजना का काम अगले सप्ताह शुरू होगा।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के नेताओं के साथ तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्काबाद में 10 अरब डॉलर की इस परियोजना के शिलान्यास के दौरान उपस्थित रहेंगे।

तापी पाइपलाइन कंपनी लिमिटेड (टीपीसीएल) में पाकिस्तान की कंपनी इंटरस्टेट गैस सिस्टम्स, तुर्कमेनिस्तान की तुर्कमेंगस, अफगानिस्तान की अफगान गैस एंटरप्राइज और भारतीय कंपनी गेल लिमिटेड की समान हिस्सेदारी है।

सौलत ने कहा कि तापी परियोजना से पाकिस्तान को 2019 में गैस की आपूर्ति शुरू होगी।

सौलत के मुताबिक, तापी से भारत और पाकिस्तान (प्रत्येक) को रोजाना 1.3 अरब घन फुट और अफगानिस्तान को 0.5 अरब घन फुट गैस की आपूर्ति होगी।

उन्होंने कहा कि पारगम शुल्क के रूप में भारत पाकिस्तान को 20-25 करोड़ डॉलर देगा और पाकिस्तान भी पारगमन शुल्क के रूप में इतनी ही राशि अफगानिस्तान को देगा।

1,800 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन पर 10 अरब डॉलर से अधिक खर्च होने का अनुमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493