मप्र विधानसभा में पत्रकारों के मोबाइल उपयोग पर रोक

भोपाल, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा की पत्रकार दीर्घा में मोबाइल फोन के उपयोग पर रोक लगा दी गई है। प्रतिबंध की विधिवत सूचना मंगलवार को जारी की गई।

विधानसभा के मुख्य सूचना अधिकारी मुकेश मिश्रा की ओर से जारी परिपत्र में कहा गया है कि पत्रकार दीर्घा में पत्रकार अपने साथ मोबाइल ले जाते हैं और इसके माध्यम से वे सदन की तस्वीरें लेते हैं और ऑडियो-वीडियो रिकार्डिग भी करते हैं, जो नियमों के विपरीत है। इसकी शिकायतें भी आई हैं।

परिपत्र में पत्रकारों से कहा गया है कि वे पत्रकार दीर्घा में प्रवेश के समय अपने मोबाइल फोन स्विचऑफ रखें। सदन की कार्यवाही की तस्वीर न खींचें तथा ऑडियो या वीडियो रिकार्डिग न करें। ऐसा करते हुए पाए जाने पर उनका मोबाइल फोन सेट जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही उनके पत्रकार दीर्घा में प्रवेश पर प्रतिबंधित भी लगाया जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493