श्रीनगर, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज मौलवी उमर फारूक ने मंगलवार को अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार की दौड़ में सबसे आगे चल रहे डोनाल्ड जे. ट्रम्प के मुस्लिम विरोधी बयान की तीखी आलोचना की है।
गौरतलब है कि ट्रम्प ने कहा था कि मुस्लिमों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।
मीरवाइज ने आईएएनएस से कहा, “वह पूरी दुनिया के मुस्लिम समुदाय को एक जैसा बताने की कोशिश कर रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”
मीरवाइज ने कहा, “इससे पूरी दुनिया में मुस्लिमों की भावनाएं आहत हुई हैं। वह सभी मुस्लिमों पर चरमपंथी और आतंकवादी का तमगा लगा रहे हैं और उन्हें खतरा बता रहे हैं। हम इसकी कड़ी आलोचना करते हैं।”
dharmpath.com dharmpath