नहीं लगता दोबारा शादी करूंगी : सैंड्रा

लॉस एंजेलिस, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता हॉलीवुड अभिनेत्री सैंड्रा बुलक का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि वह निकट भविष्य में दोबारा शादी करेंगी।

सैंड्रा 2010 में पति जेसी जेम्स से अलग हो गईं। जेसी छोटे पर्दे की लोकप्रिय हस्ती हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह कभी दोबारा शादी करेंगी? सैंड्रा ने जवाब में वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ को बताया, “मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसा करूंगी, लेकिन मैं स्वयं को एक ऐसे सुरक्षित रिश्ते के प्रति समर्पित होते देख सकती हूं, जिसमें ढेर सारा प्यार एवं खुशियां हों।”

सैंड्रा फोटोग्राफर ब्रायन रैंडल को डेट कर रही हैं। उन्होंने साढ़े तीन वर्षीया लैला के रूप में बेटी को गोद लेने और उसका लालन-पालन करने के बारे में कहा कि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं है कि एक ‘पारंपरिक परिवार’ कैसा दिखता है।

उन्होंने कहा, “अगर एक पारंपरिक परिवार प्यार, ठहाकों, वयस्कों की तुलना में बच्चों की किताबों और चिंतामुक्त दिनचर्या वाला होता है, तो मेरा परिवार एक बहुत ही पारंपरिक परिवार है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493