अफगानिस्तान में स्थायी शांति चाहता है पाकिस्तान : अजीज

इस्लामाबाद, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि पाकिस्तान चाहता है कि अफगानिस्तान में स्थाई शांति हो। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अस्थिरता पाकिस्तान के हित में नहीं है।

हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन से पहले एक बैठक में अजीज ने कहा कि अफगानिस्तान में शांति और सुरक्षा को मजबूत करने की हर कोशिश को पाकिस्तान समर्थन देगा।

अजीज ने कहा कि हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन अफगानिस्तान को केंद्र बनाकर किए जाने वाले क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग और संपर्क के लिए उपयुक्त मंच है। यह शांतिपूर्ण और स्थायी अफगानिस्तान और क्षेत्र की समृद्धि का अवसर प्रदान करता है।

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री हिकमत खलील करजई ने आतंकवाद और हिसक चरमपंथ की समस्या से निपटने के लिए एकजुट और सामूहिक प्रयास की जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन एक ऐसे नाजुक समय में हो रहा है जब क्षेत्र आतंकवाद समेत कई समस्याओं से जूझ रहा है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने और चुनौतियों से निपटने के लिए उनका देश क्षेत्र के सभी देशों से अच्छे संबंध चाहता है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493