जेरूसलम, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के वर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार योस्सि कोहेन को इजराइली गुप्तचर एजेंसी ‘मोस्साद’ को नया प्रमुख घोषित किया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू ने सोमवार को बताया कि कोहेन तमिर पर्दो की जगह लेंगे, जिनका पांच वर्ष का कार्यकाल जनवरी में खत्म होगा।
नेतन्याहू ने कहा, “योस्सि काफी अनुभवी हैं और उन्होंने मोस्साद की गतिविधियों के विभिन्न क्षेत्रों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं।”
नेतन्याहू ने कहा, “उनमें संगठन की अगुवाई के लिए जरूरी नेतृत्व कौशल और व्यावसायिक कौशल हैं।”
जेरूसलेम के 54 वर्षीय योस्सि मोस्साद के लिए 30 वर्षो से काम कर रहे हैं।
उन्होंने 2011 से 2013 के बीच मध्य पूर्व, यूरोप, अफ्रीका और दक्षिण पूर्वी एशिया के विभिन्न देशों में एजेंटों के संचालन का प्रबंधन किया था और गुप्तचर एजेंसी के उप निदेशक के रूप में दायित्व संभाला था।
नेतन्याहू ने 2013 में उन्हें अपना राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया था। कोहेन को उनका विश्वस्त माना जाता है।
कोहेन गुप्तचर एजेंसी के 12वें प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे, जिसकी स्थापना 1949 में हुई थी।
dharmpath.com dharmpath