बम की अफवाह के बाद मेक्सिको सिटी हवाईअड्डे की सुरक्षा बढ़ाई

मेक्सिको की एयरलाइन वोलरिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि विमान संख्या 714 मेक्सिको सिटी से कान्कुन शहर के लिए उड़ान भरने जा रही थी। इसमें सवार एक यात्री ने विमान में बम होने की झूठी खबर उड़ाई।

बम की सूचना मिलने के बाद विमान में सवार सभी 179 यात्रियों को तुरंत नीचे उतारा गया और बाद में पूरे विमान की तलाशी ली गई।

पुलिस सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान में अनुसार, विमान में सवार यात्रियों ने आपातकालीन स्लाइड को चालू करने के लिए हैंडल को खींचा और विमान में बम होने का शोर मचाया।

विमान को खाली कराने के बाद उसे हवाईअड्डे के एक निर्जन हिस्से में ले जाया गया और उसकी तलाशी ली गई।

मेक्सिको सिटी इंटरनेशनल एयरयपोर्ट की ओर से भी इस बाबत एक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि ‘विमान में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।’

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493