इस्लामाबाद, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां बुधवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान को एक-दूसरे के साथ संबंधों में परिपक्वता दिखानी चाहिए।
इस्लामाबाद, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां बुधवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान को एक-दूसरे के साथ संबंधों में परिपक्वता दिखानी चाहिए।
सुषमा ने यहां हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में कहा, “समय आ गया है जब एक-दूसरे के साथ संबंधों को परिभाषित करने में परिपक्वता व आत्मविश्वास दिखाने और क्षेत्रीय व्यापार एवं सहयोग को मजबूत बनाने की जरूरत है।”
उन्होंने कहा, “भारत, पाकिस्तान के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है, लेकिन आज हम कम से कम अफगानिस्तान की मदद का संकल्प लें, क्योंकि पड़ोसियों के साथ मिलनसारिता हमारी परंपरा रही है।”
सुषमा ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में अफगानिस्तान में आतंकवादी घटनाओं की पुनरावृत्ति और उसका दायरा दोनों बढ़े हैं।
बकौल सुषमा, “अफगानिस्तान को आतंकवाद से सबसे अधिक खतरा है, न कि कबायली या जातीय प्रतिद्वंद्विता से।”
उन्होंने यह भी कहा कि अफगान सुरक्षा बलों को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के निरंतर सहयोग की आवश्यकता है।
सुषमा ने वर्ष 2016 में भारत में होने वाले छठे हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन के लिए मंत्रियों को आमंत्रित भी किया।
dharmpath.com dharmpath