इस्लामाबाद, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से मुलाकात की और उनके साथ अफगानिस्तान में आतंकवाद पर चर्चा की।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, “दोस्ती का एक मजबूत रिश्ता। सुषमा ने अशरफ के साथ हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय मुलाकात की। दोनों ने अफगानिस्तान में आतंकवाद के खतरे पर चर्चा की।”
प्रवक्ता ने कहा कि हार्ट ऑफ एशिया इस्तांबुल प्रोसेस के पांचवें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में शिरकत करने इस्लामाबाद पहुंचीं सुषमा ने अशरफ के साथ पारगमन सहित अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।
दोनों ने अफगानिस्तान में शांति एवं सुलह प्रक्रिया की स्थिति पर भी चर्चा की।
dharmpath.com dharmpath