चीन के उत्पादक मूल्य में लगातार 45वें महीने गिरावट

पीपीआई में गत महीने 5.9 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। बाजार को हालांकि छह फीसदी गिरावट की उम्मीद थी। गत तीन महीने में भी पीपीआई में 5.9 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है।

पीपीआई में माह-दर-माह आधार पर 0.5 फीसदी गिरावट रही। इस गिरावट में मुख्य योगदान गैर-लौह धातु स्मेल्टिंग और तेल शोधक उद्योगों में मूल्य घटने का रहा।

आंकड़े के मुताबिक, साल के प्रथम 11 महीने में पीपीआई में साल-दर-साल आधार पर 5.2 फीसदी गिरावट रही।

इसी के साथ जारी उपभोक्ता महंगाई दर के आंकड़े के मुताबिक, देश में नवंबर महीने में उपभोक्ता महंगाई दर 1.5 फीसदी रही, जबकि बाजार को 1.4 फीसदी दर की उम्मीद थी। यह दर अक्टूबर 1.3 फीसदी थी।

एचएसबीसी के विश्लेषक कू होंगबिन ने कहा कि उम्मीद से बेहतर पीपीआई और सीपीआई आंकड़े रहने के बाद भी चीन में मूल्य में गिरावट का दबाव बना हुआ है। इससे मौद्रिक नीति में नरमी की संभावना बढ़ी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493