गुड़गांव : फ्लैट में मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव

गुड़गांव, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। यहां एक फ्लैट से बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय प्रोपट्र्री डीलर का शव बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान हरियाणा के रोहतक जिले के एक गांव के निवासी परमजीत के रूप में की गई है।

एसीपी हवा सिंह ने आईएनएस को बताया कि पीड़ित के भतीजे नवीन (22) पर हत्या का संदेह है।

हवा सिंह ने बताया कि मृतक की गर्दन पर घाव और पेट पर कई चोटों के निशान हैं।

अधिकारी ने बताया, “प्रथम ²ष्टया हत्या की वजह संपत्ति विवाद या अवैध संबंध हो सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493