‘गाजी’ में मेरा किरदार मुश्किल : तापसी

चेन्नई, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री तापसे पन्नू जल्द ही राणा डग्गुबती के साथ तेलुगू फिल्म ‘गाजी’ की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं।

चेन्नई, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री तापसे पन्नू जल्द ही राणा डग्गुबती के साथ तेलुगू फिल्म ‘गाजी’ की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं।

अभिनेत्री का कहना है कि फिल्म में उनका किरदार बहुत मुश्किल है, जिसकी तैयारियों के लिए उन्हें कुछ समय की आवश्यकता है।

तापसी ने आईएएनएस से कहा, “मैंने शूटिंग से कुछ समय पहले इसकी तैयारियों का फैसला किया, क्योंकि यह किरदार थोड़ा मुश्किल है इसलिए मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट और किरदार के लिए कुछ समय की आवश्यकता है।”

इस महीने के बाद तापसी हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकती हैं और वह लंबे समय के बाद हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के लिए उत्साहित हैं।

तापसी ने कहा, “हैदराबाद में शूटिंग किए दो साल से अधिक का समय बीत गया और मैं इसके लिए उत्साहित हूं। मुझे शहर और वहां के लोग पसंद हैं। वहां मेरे कई दोस्त हैं।”

तापसी ने हैदराबाद से अपने करियर की शुरुआत की थी और इसके साथ उनकी अच्छी यादें जुड़ी हैं। इसके अलावा वे शहर के साथ दोबारा जुड़ने के लिए कुछ समय चाहती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493